आज का जीवन मंत्र | Aaj Ka Jeevan Mantra(दुष्ट पत्नी,मूढ़ मित्र)

आज का जीवन मंत्र | Aaj Ka Jeevan Mantra 

दोस्तों आज के जीवन मे मनुष्य कई कठिनाईयों से गुजर रहा है , वह कई बार फैसले लेने मे असमर्थ होता है ,आप को सही फैसले लेने और सही दिशा दिखने के लिए मैं आप के लिए आज का विचार,सुविचार तथा Sundar Vichar सकन्ध लेकर आई हूँ | Suvichar हमारे जीवन में बहुत है | हमारे आज के विचार हमारे जीवन पे बड़ा असर डालते हैं  | Vichar हमारे जीवन मे उतना ही है जितना पानी और भोजन का | Vichar पढ़ें औए दूसरों को सुविचार दें |


जीवन मंत्र 

दुष्टाभार्याशठंमित्रंभृत्यश्वोत्तरदायक: ||

ससर्पेचगृहेवासोमृत्युरेवनसंशय |

आज का जीवन मंत्र | Aaj Ka Jeevan Mantra(दुष्ट पत्नी,मूढ़ मित्र)
Photo by Pixabay from Pexels


हिन्दी में जीवन मंत्र


दुष्ट पत्नी,मूढ़ मित्र और जबाब देने बाले सेवक

के साथ रहना ,साँपों से भरे घर में रहने के बराबर है और 

एसी स्थिती में मृत्यू अवश्यंभावी है |


Life Mantra in English


Living with a wicked Wife, foolish friend, and 

Answering Servant  is like living in a house full 

of snakes and in such condition death is inevitable.


Photo by Pixabay from Pexels



आज का विचार


गोत्र से अच्छा है ,इन्सानियत और भाईचारे से व्यक्ति को तोलो |


Todays thought


                       Do not judge anyone with gotra,judgement                     should be on the basis of humanity and fraternity.



 अन्य पढ़ें 

1.   शरीर का शोधन 

2.    सेवक

Hindi Kavita | हिन्दी कविताएँ (क्या माफ़ी होगी )

Hindi Kavita | हिन्दी कविताएँ  (क्या माफ़ी होगी )


दोस्तो सुरलहरी ,इस स्कंध में मैने कुछ हिन्दी कविताएँ लिखकर असली जीवन को प्रकट करने कि कोशिश की है |Hindi Poetry किसे अच्छी नहीं लगती |आज कि Hindi Poem उन महान लोगों को स्मर्पित है जो ना खुश रहते हैं और ना दूसरों को रहने देते हैं |


"क्या माफ़ी होगी"


Hindi Kavita | हिन्दी कविताएँ  (क्या माफ़ी होगी )
Photo by Marcus Aurelius from Pexels


अच्छा किया जो तुम ने फिर से,  माफी का नाम लिया,

भूली हुई यादों को.  ,फिर दोबारा  याद किया ||


पूरे जीवन में तुम ने ,कब किसी का साथ दिया ,

जिस बर्तन में खाया तुम ने ,बस उसी में छेद कियी ||


जब किसी के शव पे, तुम ने नंगा नाच किया,

प्रतिफल के लिए ,आधार तूने तैयार किया ||


घर वाला जब किसी का ,अम्बर पर जा चुका था ,

मरा तो  वो था, पर तू भी अन्दर  मर चुका था ||


हाथ बाप का जब किसी के, मस्तक पर ना रहा,

लोगों के संग,तू भी बैठा, लगा रहा था कहकहा ||


इतनी विपत्ति आने पर भी ,तेरी भूख नहीं मिटी,

जो किसी के काम आनी थी,वो रोटी भी रही पड़ी ||


याद रख, फल कर्म का ,यहीं पे झेलना होगा,

माफी माफी ना कर, क्या कर्म तेरा  माफ होगा ||


मृत्यु शैया पर जब तू,अंतिम स्वासों पर होगा,

शीघ्र मृत्यु माँगेगा,पर वो भी माफी पर होगा |


 अन्य 

1.     अंधकार 

2.      सोया शेर

VIRAL POST

श्रीमद्‍भगवद्‍गीता का महत्व |Bhagwat Geeta ka Mahatva | गीता ज्ञान (अध्याय 1 के 31 से 34 श्लोक )

 श्रीमद्‍भगवद्‍गीता का महत्व |Bhagwat Geeta ka Mahatva | गीता ज्ञान (अध्याय 1 के 31 से 34 श्लोक ) गीता के अध्याय 1 के 31 से 34 श्लोक सस्कृत ...

सबसे ज्यादा पसंद की गई पोस्ट